LIVE Coronavirus Updates
दुनियाभर में 62,955 लोगों की जान गई, भारत में 83 की मौत
Mon, 06 Apr 2020 08:55 AM (IST)
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में अब तक कोरोना वायरस (COVID-19) के 3,577 मामले सामने आ गए गए हैं। 3,219 मरीजों का इलाज जारी है। 275 लोग ठीक हो गए हैं। 83 लोगों की मौत हो गई है। वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)के अनुसार दुनियाभर के 209 देशों में 11,36,851 मामले सामने आ गए हैं। 62,955 लोगों की मौत हो गई है।
वही उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जिलों से 16 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। यह सभी पुरुष है। यह जानकारी किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज लखनऊ ने दी।